फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे टॉप सोशल मीडिया ऐप्स के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा द्वारा तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद इसके शेयर लुढ़क गए हैं. कंपनी को साल 2022 की शुरुआत से ही अच्छे संकेत नहीं मिल रहे. इस साल कंपनी के शेयरों में गिरावट आयी ही है, इसके बाजार मूल्य में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है. हालात ऐसे हैं कि यह कंपनी अमेरिका की टॉप-20 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है.
शेयरों में 25 प्रतिशत तक की गिरावट
मेटा के शेयरों में पिछले दिनों भारी गिरावट दर्ज की गई, और कंपनी के शेयर साल 2016 के स्तर पर आ गए. इसी हफ्ते आये मेटा के खराब तिमाही नतीजों के कारण कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई और यह अमेरिकी शेयर बाजार में 25 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. गुरुवार को मेटा के शेयर 100 डॉलर प्रति शेयर से भी नीचे चले गए. इससे कंपनी के निवेशकों के बीच घबराहट बढ़ गई है.


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री