मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने से पहले छुट्टियों की पूरी सूची देखना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप बैंक जाकर चेक जमा करना, पासबुक अपडेट करना, लोन से जुड़ा काम या कोई अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य पूरा करना चाहते हैं। तो पहले छुट्टियों की तारीख जरूर जांच लें। कई बार लोग बिना जानकारी के बैंक पहुंचते हैं और वहां बंद शाखा देखकर परेशानी का सामना करते हैं। RBI ने साफ किया है कि पूरे देश में बैंक अवकाश एक समान नहीं होते। एक राज्य में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि दूसरे राज्य में वही बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं। इसलिए अपने राज्य की छुट्टियों की सूची देखना सबसे जरूरी है।
Also Read: ईंधन संकट: पाकिस्तान में लोग गुब्बारों में भर रहे कुकिंग गैस
मई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा 9 मई को दूसरा शनिवार और 23 मई को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही 1 मई को मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि कुछ राज्यों जैसे गुजरात, पंजाब, हरियाणा, नागालैंड और राजस्थान में बैंक खुले रह सकते हैं। 16 मई को सिक्किम दिवस के कारण केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 26 मई को त्रिपुरा में काजी नजरूल इस्लाम जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, गोवा और राजस्थान जैसे राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर छुट्टी रहेगी। जम्मू और श्रीनगर में दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है।
इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। मई में बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। आप घर बैठे फंड ट्रांसफर, बिजली बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही नकद जरूरत होने पर ATM से पैसे निकाले जा सकते हैं। अगर आप State Bank of India, HDFC Bank या किसी अन्य बैंक में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी अवश्य जांच लें। सही योजना बनाकर आप समय और परेशानी दोनों बचा सकते हैं।
Also Read: एआई कोर्स दिला सकते हैं बेहतर करियर और ऊंची सैलरी


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed