यएई बेस्ड लुलु ग्रुप (Lulu Group) भारत में तेजी से अपना निवेश बढ़ा रहा है। लुलु ग्रुप ने सोमवार को कहा कि वह अगले तीन साल में भारत में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। लुलु ग्रुप अब तक भारत में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक इन्वेस्ट कर चुका है। लुलु ग्रुप के चेयरमैन एमए यूसुफ अली (MA Yusuff Ali) ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत में 50,000 लोगों को रोजगार देना है। उन्होंने बताया कि अब तक उनका ग्रुप 22,000 जॉब्स दे चुका है। यूसुफ ने कहा कि उनका ग्रुप अगले पांच साल में तेलंगाना में 3500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
लुलु ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, ‘हमें भारत में मॉल्स, होटल्स और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। हम इससे और आगे बढ़ाएंगे।’ यूसुफ अली ने कहा, ‘हमने अहमदाबाद में एक शॉपिंग मॉल (Lulu Mall in Ahmedabad) का निर्माण शुरू कर दिया है। हम चेन्नई में एक और शॉपिंग मॉल (Lulu Mall in Chennai) बना रहे हैं। एक फूड प्रोसेसिंग प्लांट नोएडा में और दूसरा तेलंगाना में लगाया जा रहा है।’ अगले 3 साल में ग्रुप 10,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगा।
साथ ही अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदारीकृत एनआरआई निवेश नियमों को लागू किया है। यह एनआरआई द्वारा किये गए सभी निवेशकों को घरेलू निवेश की तरह ट्रीट करता है। अली ने कहा कि हैदराबाद में पांच लाख वर्ग फुट में फैले और कुल 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए लुलु मॉल का उद्घाटन अगस्त, 2023 में किया जाना है। इसके अलावा, एक निर्यात-उन्मुख आधुनिक एकीकृत मांस प्रसंस्करण संयंत्र और एक अत्याधुनिक डेस्टिनेशन मॉल स्थापित करने की भी योजना है, जो 2.2 मिलियन वर्ग फुट में फैला होगा।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief