इस बार धनतेरस पर रिकॉर्ड दामों के बावजूद सोने की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। आर्थिक अनिश्चितता और भविष्य में कीमतें बढ़ने की आशंका के चलते लोग निवेश के तौर पर सोने के सिक्के, बार और हल्के आभूषण खरीदना पसंद कर रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोना 81,400 से बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, बावजूद इसके 39 टन बिक्री और करीब 50,700 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
Also Read: दिवाली 2025: ग्रीन पटाखों के साथ मनाएं त्योहार सुप्रीम कोर्ट ने जारी की नई शर्तें
कामा ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कॉलिन शाह के अनुसार इस धनतेरस पर हल्के और वजनी दिखने वाले आभूषणों की मांग में वृद्धि हुई है। खासतौर पर 9 से 18 कैरेट के गहनों की बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सुरेंद्र मेहता ने बताया कि निवेश के चलते सोने के सिक्के और बार की बिक्री 25 से 26 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। हालांकि पारंपरिक और भारी गहनों की मांग में 25 से 30 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इस बदलाव का कारण बढ़ती कीमतें और लोगों की निवेश प्राथमिकताएं हैं।
बड़े बाजारों में ऑफर्स की बहार
दिल्ली के प्रमुख बाजारों में जीएसटी दरों में कमी के कारण सोना चांदी बर्तन और सिक्कों की खरीदारी में तेजी आई है। चांदनी चौक लाजपत नगर राजौरी गार्डन सरोजिनी नगर नेहरू प्लेस साकेत और करोल बाग जैसे इलाकों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कई ब्रांड इस मौके पर आकर्षक डिस्काउंट भी दे रहे हैं जिससे खरीदारी और बढ़ी है।
Also Read: Narak Chaturdashi 2025: यम दीप जलाने की सही विधि और शुभ समय


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead