ट्रंप के टैरिफ झटके के बाद ऐपल की हालत खराब हो गई है। दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनी के शेयरों में अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट आई है। गुरुवार और शुक्रवार को इसके शेयर करीब 16 प्रतिशत तक लुढ़क गए। दरअसल चिंता इस बात की है कि ट्रंप की नीति के चलते अब आईफोन काफी महंगे हो सकते हैं।
Also Read : ‘सिकंदर’ फ्लॉप, टॉप 10 से बाहर हुई सलमान की सभी फिल्में
ट्रंप के टैरिफ का चीन पर असर, भारत के सामने iPhone मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा मौका!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक के बाद सबसे रोमांचक सीन ऐपल प्रॉडक्ट्स, खासकर आईफोन पर बन गया है। चीन पर टैरिफ की सबसे बड़ी चपत लगी है। जाहिर है अब चीन से आईफोन अमेरिका में बेचना बहुत महंगा पड़ेगा। भारत आईफोन सप्लाई चेन का बड़ा प्लेयर बनकर उभरा है। चीन के मुकाबले भारत पर टैरिफ कम है, इसलिए चीन के मुकाबले अमेरिकियों को भारत में बना आईफोन सस्ता पड़ेगा। ऐसे में भारत के लिए बड़ा मौका दिख रहा है। लेकिन, लेकिन, लेकिन… ऐपल के पास भारत से सस्ते और भी ऑप्शन हैं। UAE और सऊदी और ब्राजील, जो 10 पर्सेंट टैरिफ की जद में हैं। तो क्या सस्ते आईफोन के लिए ऐपल इन देशों का रुख करेगा। हालांकि हुनर भारत के पास है।
Also Read : अमेरिकी ने यमन में हूतियों पर फिर किया हमला, बमबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत
टैरिफ के बाद ऐपल का बुरा हाल है। दुनिया की सबसे रसूखदार कंपनी के शेयरों का अमेरिकी शेयर बाजार में बीपी बढ़ा हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार को शेयर 16 पर्सेंट तक डूबे। दरअसल खलबली आईफोन के महंगे हो जाने को लेकर है। हालांकि कंपनी अभी इससे इनकार कर रही है, लेकिन उसके लिए यह लंबा खींचना मुश्किल होगा। दरअसल ऐपल साल में करीब 220 मिलियन यानी 22 करोड़ आईफोन बेचती है। चीन में अभी भी उसके 80 पर्सेंट आईफोन असेंबल होते हैं।
Also Read : बिहार बोर्ड: मैट्रिक स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम के लिए आवेदन शुरू
अमेरिकी बाजार में महंगे होंगे आईफोन
चीन को ट्रंप साहब ने टैरिफ पर 54 पर्सेंट का तोहफा दिया है। दोनों मुल्कों में टैरिफ वॉर शुरू हो चुका है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि इससे अमेरिकी बाजार में आईफोन 40 पर्सेंट तक महंगे हो सकते हैं। इसी को लेकर हाहाकार मचा है। मजे की बात यह है कि अगर ऐपल ने अपने सप्लाई चेन का ठिकाना न बदला तो वह दिन भी दूर नहीं, जब अमेरिकी भारतीयों से कहेंगे भैइया इंडिया जा रहे तो लौटते हुए ऐठो आईफोन महारे लिए भी ले आना।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा