भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी दुनिया के मशहूर इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गये हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब का मौजूदा मालिक फेनवे स्पोर्टस ग्रुप (एफएसजी) इसे बेचना चाहता है जिसने अक्टूबर 2010 में मर्सीसाइड क्लब खरीदा था।
एफएसजी अपने क्लब को चार अरब ब्रिटिश पाउंड में बेचने का इच्छुक है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने क्लब के बारे में जानकारी ली है। ‘फोर्ब्स’ की रेटिंग में दुनिया के आठवें सबसे रईस अंबानी के मुंबई मुख्यालय और कंपनी से जुड़े लोग इसकी पुष्टि नहीं कर सके।
नीलाम होने को तैयार लिवरपूल का क्लब
एफएसजी के बयान के अनुसार, ‘‘एफएसजी को लिवरपूल में शेयरधारक बनने के लिए तीसरे पक्षों से दिलचस्पी मिली है। एफएसजी पहले ही कह चुका है कि सही शर्तों के अंतर्गत ही हम नये शेयरधारकों पर विचार करेंगे कि यह लिवरपूल के हित में होगा या नहीं। ’’ एफएसजी के अंतर्गत जर्गेन क्लोप की टीम को काफी सफलता मिली है जिसमें पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियर लीग खिताब, चैम्पियंस लीग, एफए कप, काराबाओ कप और यूरोपीय सुपर कप जीतना शामिल है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video