आज, सोमवार 17 मार्च को, मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा. सुबह 9:32 बजे, सेंसेक्स 504.88 अंकों (0.68%) की बढ़त के साथ 74,333.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 164 अंकों (0.73%) की मजबूती के साथ 22,561.20 के स्तर पर पहुंच गया.
शुरुआती कारोबार में फार्मा और ऑटो सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में उत्साह बना रहा. BSE Sensex 357.12 अंकों की बढ़त के साथ 74,186.02 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 ने 113.25 अंकों की बढ़त के साथ 22,510.45 का स्तर छू लिया.
आज के प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार ज्यादा मूवमेंट नहीं दिखा, लेकिन निफ्टी ने 22,350 के लेवल को बनाए रखा. वहीं सेंसेक्स फ्लैट नोट पर 73,830.03 के लेवल पर था.हालांकि, कुछ ही मिनटों में मार्केट ने तेजी पकड़ ली और शुरुआती कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों हरे निशान में आ गए.
Also read: सुनीता विलियम्स की पृथ्वी वापसी फिर टली, NASA को आई नई दिक्कतें
अदाणी ग्रुप के शेयर में जबरदस्त उछाल
अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज समेत सभी बाकी शेयर शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. जिसमें सबसे अधिक उछाल अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आया. अदाणी पोर्ट्स शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी से अधिक तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज , अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी भी 2 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे.
सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर में इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे. जबकि इन्फोसिस, जोमैटो, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में शामिल थे.
आज के सबसे बड़े स्टॉक्स मूवर्स में इंडसइंड बैंक टॉप गेनर बनकर उभरा. इंडसइंड बैंक के शेयर 5% तक उछले और निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाला स्टॉक बना. यह शेयर पिछले एक महीने में 33.5% तक गिर चुका था, लेकिन RBI की तरफ से बैंक के कैपिटल पोजिशन और डिपॉजिट्स को लेकर सफाई देने के बाद इसमें जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. बैंक के शेयरों में आज 5% तक की उछाल दर्ज की गई.
Also read: ISRO ने स्पैडेक्स उपग्रह अनडॉक कर चंद्रयान-4 का रास्ता साफ किया


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead