बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 181.21 अंकों की बढ़त के साथ 80,927.99 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 32.85 अंक चढ़कर 24,447.25 पर पहुंचा. इसी दौरान रुपये में भी तेजी देखी गई और यह डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 84.61 पर पहुंच गया. इससे पहले बुधवार को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के कराची शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी, जहां इंडेक्स 6,000 अंकों से अधिक लुढ़क गया था.
Also Read : विदेशी चैनलों पर ख्वाजा आसिफ की फजीहत, बोलती बंद हुई पाकिस्तानी मंत्री
साइबर सुरक्षा के मद्देनज़र BSE और NSE ने अंतरराष्ट्रीय यूजर्स के लिए वेबसाइट की पहुंच रोकी
शेयर बाजार से जुड़े एक अन्य अहम घटनाक्रम में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई ने अंतरराष्ट्रीय यूजर्स के लिए वेबसाइटों को ब्लॉक करने का फैसला लिया. बीएसई प्रवक्ता ने कहा, संभावित साइबर खतरों को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोखिमों की निरंतर निगरानी की जा रही है. एहतियात के तौर पर वेबसाइट ब्लॉक किए गए हैं. इससे पहले बुधवार को भारत की ओर से पाकिस्तान पर हमले के बावजूद भारतीय शेयर बाजार तेजी में बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 105.71 अंकों की तेजी के साथ 80,746.78 पर बंद हुआ.
शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स की पूंजी 2.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, निफ्टी में भी मजबूती
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.80 अंक बढ़कर 24,414.40 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में तेजी से सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 2.2 लाख करोड़ बढ़कर 423.50 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई. सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए, जबकि 12 गिरावट में रहे. बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अदाणी पोर्ट्स रहे. गिरने वालों में एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहे. बीएसई के कुल 4,046 शेयरों में कारोबार. 2,206 शेयरों में तेजी और 1,683 में गिरावट रही. निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 तेजी में और 26 गिरावट में रहे.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा