Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बीच बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिला। चांदी की कीमत करीब ₹1560 घटकर ₹2.75 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना ₹560 गिरकर ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया।
घरेलू बाजार का हाल
हालांकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम करीब ₹710 और 22 कैरेट सोने के दाम ₹660 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुके हैं।
वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना-चांदी के दाम फिसले
Also Read – पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल आरएन रवि की नियुक्ति पर सियासी घमासान
चांदी की कीमतों में भी हाल के दिनों में मजबूती देखने को मिली है। एक दिन की गिरावट के बाद पिछले दो दिनों में चांदी करीब ₹10,100 प्रति किलो महंगी हो चुकी है, जिससे बाजार में फिर से तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
वैश्विक बाजार में रुख
एशियाई ट्रेडिंग के दौरान स्पॉट गोल्ड 0.34% गिरकर 5224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, हालांकि यह अब भी 5200 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.32% गिरकर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
वैश्विक घटनाओं का असर
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे किसी तेल टैंकर को एस्कॉर्ट नहीं किया था। यह बयान उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया जिसे बाद में हटा दिया गया। इसके बाद तेल की कीमतों में पहले आई तेज गिरावट के बाद फिर से हलचल देखने को मिली।
उधर, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष 12वें दिन में पहुंच चुका है, जिसका असर क्षेत्र में कच्चे तेल के उत्पादन और रिफाइनिंग गतिविधियों पर पड़ रहा है। पेंटागन का कहना है कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ अब तक के सबसे तीव्र हमले किए हैं और कार्रवाई तब तक जारी रह सकती है जब तक ईरान को पीछे नहीं हटाया जाता। इससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
Also Read- गैस संकट गहराया: मुंबई के 20% होटल बंद होने की नौबत


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation