शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। घरेलू बाजार और वैश्विक बाजार दोनों में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार सुबह 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.38 फीसदी या 359 रुपये बढ़कर 95,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.40 फीसदी या 386 रुपये बढ़कर 96,834 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
Also Read : ट्रंप बनाम हार्वर्ड: क्या भारतीय छात्र लौटेंगे? 6 सवालों में पूरा मामला
सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू बाजार में मजबूती
चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। चांदी का घरेलू वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.44 फीसदी या 429 रुपये बढ़कर 98,225 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
Also Read : आईपीएल में पहली बार कई बल्लेबाजों ने 500+ रन बनाए, ऑरेंज कैप की होड़ तेज
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी
वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोना 0.57 फीसदी या 18.80 डॉलर बढ़कर 3,342 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.59 फीसदी या 19.37 डॉलर बढ़कर 3,313 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
Also Read : अहान को लेकर भड़के सुनील शेट्टी, दी कड़ी चेतावनी
चांदी की वैश्विक कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। कॉमेक्स पर चांदी 0.36 फीसदी या 0.12 डॉलर बढ़कर 33.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.36 फीसदी या 0.12 डॉलर बढ़कर 33.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation