सोने की कीमतों में तेजी के बीच, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2025 की दूसरी मौद्रिक नीति बैठक में अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को 4.25% से 4.50% के दायरे में स्थिर रखा। दो दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) बैठक के बाद लिया गया यह निर्णय वॉल स्ट्रीट के अनुमानों के अनुरूप रहा।
यह कदम ऐसे समय में आया जब अमेरिका में मंदी और महंगाई का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा हाल ही में लागू की गई आयात शुल्क बढ़ोतरी ने इस स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध (Global Trade War) की आशंका बढ़ गई है।
Also Read : अक्षय कुमार की इस सुपरहिट फिल्म को जया बच्चन ने बताया फ्लॉप
फेड ने संकेत दिया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की धीमी वृद्धि और संभावित रूप से गिरती महंगाई के मद्देनजर इस साल के अंत तक ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50%) की कटौती हो सकती है। हालांकि, फेड ने 2025 के लिए महंगाई दर का अनुमान बढ़ाया है, जबकि आर्थिक विकास का अनुमान घटा दिया है।
Also Read : दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, और गर्मी तेजी से बढ़ेगी
शेयर बाजार में तेजी
फेड के फैसले को बाजार ने सकारात्मक रूप से लिया, जिससे सोने और स्टॉक मार्केट में तेजी आई। ब्याज दरों में संभावित कटौती के संकेतों के कारण वॉल स्ट्रीट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में शानदार बढ़त के साथ अमेरिकी शेयर बाजार ने बीते आठ महीनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
Also Read : पश्चिमी हिमालय में आज से बदलाव, 25 से दिल्ली-हरियाणा-पंजाब 40°+
इस तेजी का असर एशियाई बाजार (Asian Markets) पर भी दिखा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.64% और कोसडैक 0.55% चढ़ा, जबकि जापान का बाजार हॉलिडे के कारण बंद रहा।
Also Read : गाजा: युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हमला, 235 की मौत
सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर
फेड के फैसले के बाद सोने की कीमतों में भी तेजी आई। स्पॉट गोल्ड 0.2% बढ़कर 3,052.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और सेशन के दौरान 3,055.31 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 0.7% उछलकर 3,061 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया
Also Read : UP: पति के शव के 15 टुकड़े; पत्नी ने प्रेमी संग क्यों की हत्या?
विशेषज्ञों का मानना है कि फेड द्वारा आगे भी मौद्रिक नीति में नरमी जारी रखने के संकेतों के चलते सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
अगली बैठक मई में
एफओएमसी (FOMC) की अगली बैठक 6-7 मई को जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) की अध्यक्षता में होगी, जहां अगली मौद्रिक नीति पर विचार किया जाएगा।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation