साल 2024 की शुरुआत में गौतम अडानी के लिए एक उदार दृष्टिकोण बन रहा है. उनका व्यक्तिगत नेटवर्थ भी तेजी से बढ़ रहा है. गौतम अडानी ने अब देश के सबसे धनी व्यवसायी, मुकेश अंबानी, को पीछे छोड़ दिया है और इसके परिणामस्वरूप वे अब एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर लिस्ट में एक दिन में हुए लाभ के परिणामस्वरूप, गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है और वे अब अमीरों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
Also read: Gautam Adani overtakes Mukesh Ambani as India’s richest man
मुकेश अंबानी की कमाई
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट में 99 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं और कल के कारोबार में उनकी नेटवर्थ में 983 मिलियन डॉलर की कमी आई है. ये कुल नेटवर्थ में 0.98 फीसदी की गिरावट है. इस लिस्ट में देखें तो आज सुबह दुनिया के टॉप के धनवानों की सूची में गौतम अडानी 12वें स्थान पर हैं. अब कल का सारा आंकड़ा देंखें तो साफ पता चलता है कि गौतम अडानी कमाई के विजेता बनकर उभरे हैं.
Also read: Liberian-Flagged Ship With Indian Crew Members Hijacked Off Somalia’s Coast
गौतम अडानी की नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट में 99.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी 12वें स्थान पर हैं. कल के कारोबार में उनकी नेटवर्थ में 7.6 बिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है. ये उनकी कुल नेटवर्थ में 4.90 फीसदी का इजाफा है. 61 साल के गौतम अडानी का कारोबारी साम्राज्य भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, कमोडिटी के अलावा कई और सेक्टर में फैला हुआ है और वो अडानी समूह के मालिक हैं.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा