एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है, तभी से आशंका थी कि ट्विटर की सर्विस ज्यादा दिन तक फ्री नहीं मिलने वाली है। दुनिया के सबसे बड़े अमीर बिजनेसमैन ने इन आशंकाओं को खुद ही क्लियर कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस प्लेटफॉर्म के कॉमर्शियल और सरकारी यूजर को इसके इस्तेमाल के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने साधारण यूजर को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है।
एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कॉमर्शियल/सरकारी यूजर्स को शायद थोड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।’
वेरिफाइड ट्वीट को इम्बेड या कोट करने पर पैसे चुकाने होंगे
वेरिफाइड ट्वीट को इम्बेड या कोट करने पर थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी पैसा वसूलने की भी बात उन्होंने कही थी। साथ ही मस्क ने ब्लू टिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस में बदलाव करने का सुझाव भी दिया था, इसमें इसकी कीमत तय करने वाली बात भी शामिल थी। अभी ट्विटर प्रीमियम ब्लू सर्विस की कॉस्ट 2.99 डॉलर है।
एलन मस्क से नौकरी मांग रहे लोग
जैसे ही 44 मिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील की, उसके कुछ ही दिन में बाद लोगों ने ट्विटर पर मस्क से नौकरी मांगनी शुरू कर दी। पोलिंग ऐप tbh के को-फाउंडर निकिता बियर ने ट्वीट किया कि मुझे ट्विटर पर प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट के तौर हायर किया जाए। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे सोशल मीडिया ऐप्स को 11 साल से डेवलप कर रहे हैं।
एलन मस्क को पुराने मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं
खबर है कि एलन मस्क ने ट्विटर के नए CEO को ढूंढ लिया है। हालांकि, अभी उनके नाम की
जानकारी सामने नहीं आई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मस्क ने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर को बताया
कि उन्हें कंपनी के मैनेजमेंट पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। इस बात को वह सिक्योरिटी एक्सचेंज कमिशन
(SEC) में भी कह चुके हैं। वह कंपनी की कॉस्ट कम करने के लिए बोर्ड और एग्जीक्यूटिव की सैलरी
कम करेंगे।
कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि ट्विटर के लिए फंड जुटाने वाली पिच के दौरान एलन
मस्क ने नौकरियों में कटौती का आइडिया पेश किया था। हालांकि इस तरह की चर्चा पर अभी तक
ट्विटर की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। एलन मस्क की कोशिश है कि आने वाले
समय में ट्विटर को फेसबुक की तरह पैसा कमाने वाली कंपनी बनाया जा सके। इसके लिए वो लगातार मंथन
कर रहे हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा