एलोन मस्क अब फिर से दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे वाले व्यक्ति बन गए हैं. वह टेस्ला नाम की एक कंपनी चलाते हैं. बर्नार्ड अरनॉल्ट नाम के फ्रांस के एक और अमीर व्यक्ति के पास अब एलोन से कम पैसा है. एलोन का पैसा हाल ही में बढ़ा है, लेकिन बर्नार्ड की कंपनी का मूल्य थोड़ा कम हो गया है.
बर्नार्ड अरनॉल्ट के शेयरों में गिरावट
बर्नार्ड अरनॉल्ट 74 साल के फ्रांसीसी बिजनेस टाइकून हैं. ये पहली बार दिसंबर 2022 में मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे. अरनॉल्ट ने LVMH की स्थापना की, जिसके पास लुई वुइटन, फेंडी और हेनेसी सहित ब्रांड हैं. ब्लूमबर्ग समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन के महत्वपूर्ण बाजार में धीमी आर्थिक बढ़ोतरी के बीच लग्जरी सेक्टर में कमी आई है. ऐसे में एलवीएमएच के शेयरों में अप्रैल के बाद से करीब 10 फीसदी की गिरावट आई है.

1 दिन में 11 अरब डॉलर का नुकसान
एक समय में अरनॉल्ट की कुल संपत्ति से एक ही दिन में 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. वहीं बुधवार को इनकी कुल संपत्ति में 5.25 अरब डॉलर का घाटा हुआ है. अब बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर हो चुकी है. हालांक इस साल इनकी संपत्ति में 24.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation