टेस्ला CEO एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। मस्क ने इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर, यानी 3,368 अरब रुपए की डील की हैं। ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने भारतीय समय के मुताबिक रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी।
मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4,148 रुपए) चुकाने होंगे। उनके पास पहले से ही ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी मौजूद है। वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। ताजा डील के बाद उनके पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।
डील में क्या है और इसे कैसे मंजूरी मिली?
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के मालिकाना हक वाली कंपनी बनने के बाद ट्विटर के सभी शेयर होल्डर्स को हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर यानी 4,148 रुपए कैश मिलेंगे। शेयर की यह कीमत मस्क के ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी का खुलासा करने से पहले के मुकाबले 38% ज्यादा है।
मस्क ने पिछले हफ्ते कहा था कि उन्होंने ट्विटर को खरीदने के लिए 46.5 बिलियन डॉलर के फाइनेंस का इंतजाम किया है। इसके बाद ट्विटर के बोर्ड ने मस्क के ऑफर पर नए सिरे से विचार किया। रविवार को मस्क के ऑफर
पर चर्चा के लिए ट्विटर के बोर्ड की अहम बैठक भी हुई थी।
मस्क ने ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही
सोमवार देर शाम को यह खबर आई थी कि ट्विटर के बोर्ड ने मस्क का ऑफर मंजूर कर लिया है
ऐसे में यह लगभग तय हो गया था कि मस्क ही ट्विटर के नए मालिक होंगे। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट
की खरीदी डील फाइनल होने के बाद मस्क ने ट्वीट कर फ्री स्पीच की वकालत की। साथ ही उन्होंने
ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही।
ट्विटर में फ्रीडम ऑफ स्पीच के हिमायती
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं। वे फ्रीडम ऑफ स्पीच के तरफदार हैं। ट्विटर को खरीदने
की अपनी मंशा के पीछे भी उन्होंने यही वजह बताई थी कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्रीडम ऑफ स्पीच
खतरे में है और वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह बनी रहे। नीचे दिए ग्राफिक से मस्क का
प्रोफाइल समझा जा सकता है..


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead