बैंक के इस बदलाव से ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट यूज हाई-वैल्यू खर्च करने वाले ग्राहकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। ऐसे में कार्डधारकों को अपनी स्पेंडिंग हैबिट्स और कार्ड बेनिफिट्स की दोबारा समीक्षा करनी होगी। प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सभी रिटेल क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए फीचर्स, चार्जेस और रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। बैंक इन बदलावों को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा। अधिकांश नए नियम 15 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे, जबकि कुछ रिवॉर्ड कैप और बेनिफिट्स में कटौती 1 फरवरी 2026 से लागू होगी। बैंक ने कार्डधारकों से संशोधित नियमों को ध्यान से समझने की अपील की है, क्योंकि ये बदलाव उनकी खर्च रणनीति को सीधे प्रभावित करेंगे।
Also Read: ED की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में कार्रवाई शुरू की
आईसीआईसीआई बैंक के नए चार्ज और रिवॉर्ड नियम जनवरी 2026 से लागू, ऑनलाइन गेमिंग और वॉलेट ट्रांजैक्शन होंगे महंगे
Business Today की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजैक्शन्स पर सबसे बड़ा असर पड़ेगा। Dream11, Rummy Culture, Junglee Games और MPL जैसे प्लेटफॉर्म्स पर डिपॉजिट या अन्य ट्रांजैक्शन्स पर अब 2% अतिरिक्त चार्ज लगेगा। बैंक भविष्य में गेमिंग से जुड़े नए मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) पर भी यह शुल्क लागू कर सकता है। Amazon Pay, Paytm, MobiKwik, Freecharge और OlaMoney जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट्स में ₹5,000 या उससे अधिक की राशि लोड करने पर बैंक 1% चार्ज वसूलेगा। वहीं, रेलवे, बस बुकिंग और अन्य हाई-वैल्यू ट्रैवल से जुड़े चुनिंदा ट्रांसपोर्टेशन MCCs के तहत ₹50,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 1% सरचार्ज लगेगा।
1 फरवरी 2026 से बैंक ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर मासिक रिवॉर्ड कैप लागू करेगा। Emeralde, Emeralde Private, Sapphiro और Rubyx कार्ड्स पर रिवॉर्ड केवल ₹20,000 प्रति माह तक सीमित रहेगा। Coral, Platinum, Manchester United, CSK जैसे मिड-टियर कार्ड्स पर यह सीमा ₹10,000 प्रति माह होगी। इसके अलावा, बैंक Emeralde Metal कार्ड पर सरकारी सेवाओं, फ्यूल, किराया, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, टैक्स भुगतान और थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजैक्शन्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स देना बंद करेगा।
Also Read: स्टॉक्स पर दबाव सेंसेक्स 140 अंक टूटा
आईसीआईसीआई बैंक के नए चार्ज और रिवॉर्ड नियमों से जनवरी 2026 से महंगे होंगे गेमिंग, वॉलेट और ट्रैवल खर्च
BookMyShow का लोकप्रिय Buy-One-Get-One ऑफर अब बिना शर्त नहीं मिलेगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कार्डधारकों को पिछले कैलेंडर क्वार्टर में कम से कम ₹25,000 खर्च करना होगा। वहीं, बैंक फरवरी 2026 से Instant Platinum कार्ड पर यह ऑफर पूरी तरह बंद कर देगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने Emeralde सीरीज (Metal, Private और PVC) पर Dynamic Currency Conversion (DCC) शुल्क बढ़ाकर 2% कर दिया है। बैंक Emeralde Metal के नए ऐड-ऑन कार्ड पर ₹3,500 का एकमुश्त शुल्क भी लगाएगा। अन्य कार्ड्स पर DCC मार्कअप में भी बदलाव किया गया है—MakeMyTrip Travel पर 0.99%, Times Black पर 1.49%, Amazon Pay ICICI पर 1.99%, जबकि ज्यादातर अन्य कार्ड्स पर यह 3.5% तक पहुंच सकता है।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री