पिछले साल नवंबर में ओपन एआई ने चैट जीपीटी को बाजार में लाइव कर सनसनी मचा दी थी। महज कुछ ही दिन में इस चैटबॉट ने 1 मिलियन का यूजरबेस हासिल कर लिया था। ओपन एआई की जिम्मेदारी सैम ऑल्टमैन के हाथों में थी। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि ओपन एआई के बोर्ड मेंबर्स ने सैम ऑल्टमैन को सीईओ पद से हटा दिया है। दरअसल, बोर्ड मेंबर्स को सैम ऑल्टमैन के काम-काज पर भरोसा नहीं रहा, इसी वजह से सैम ने सीईओ पद छोड़ा है। इसके अलावा ओपन एआई के अध्यक्ष और सह-संस्थापक, ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी प्रबंधन फेरबदल के हिस्से के रूप में बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और कंपनी छोड़ दी है।
Also Read: शुभमन गिल ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा और दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
सैम ऑल्टमैन ने कहा:
इस बीच कंपनी छोड़ने पर सैम ऑल्टमैन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X (पूर्व में Twitter) पर किए गए एक पोस्ट में लिखा कि “OpenAI में मुझे मेरा समय बहुत पसंद आया। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए परिवर्तनकारी साबित हुआ और उम्मीद है कि थोड़ा बहुत दुनिया के लिए भी!”
सैम ने आगे कंपनी के प्रतिभाशाली कर्मचारियों के साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया। साथ ही सैम ऑल्टमैन ये यह भी इशारा किया कि वह आगामी भविष्य में आने वाले चीजों को लेकर भी बहुत कुछ कहते नजर आएँगे।
Also Read: India Led Global TB Case Count in 2022, Says WHO
ग्रेग ब्रॉकमैन (OpenAI के अध्यक्ष) ने भी दिया इस्तीफा
गौर करने वाली बात ये है कि सैम ऑल्टमैन कंपनी को अलविदा कहने वाले एकलौते शख़्स नहीं हैं। OpenAI के अध्यक्ष और सह-संस्थापक, ग्रेग ब्रॉकमैन (Greg Brockman) ने भी बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कंपनी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह प्रबंधन फेरबदल का ही एक हिस्सा है।
ग्रेग ब्रॉकमैन ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘8 साल’ पहले उनके अपार्टमेंट से हुई शुरुआत के बाद, उन सबनें मिलकर जो कुछ बनाया है, उन्हें उस पर गर्व है। लेकिन ग्रेग ब्रॉकमैन ने कहा कि सामने आई हालिया खबर (सैम को सीईओ पद से हटाए जाना) को देखते हुए, उन्होंने भी कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।


More Stories
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे 60 यूथ कांग्रेस नेता, निलंबन के बाद संगठन में नाराजगी
SBI Q2 Results Boost Confidence, Brokerage See Up to 40% Upside.