विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक इस हफ्ते जारी होने वाले अप्रैल महीने के इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन आंकड़ों के साथ-साथ पहली तिमाही के जीडीपी डेटा से पहले सतर्क नजर आ रहे हैं। मंगलवार, 27 मई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 781.38 अंक यानी करीब 0.95% गिरकर 81,395.08 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 में भी 222.80 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 0.89% लुढ़ककर 24,778.35 पर कारोबार कर रहा था।
इस गिरावट की बड़ी वजह वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत रहे. एशिया के प्रमुख इंडेक्स MSCI Asia ex-Japan में 0.2% की गिरावट देखने को मिली. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन के सामानों पर टैरिफ लगाने का फैसला 9 जुलाई तक टाल दिया है, जिससे कुछ राहत दिखी.वहीं, अमेरिका में सोमवार को हॉलिडे होने के चलते वहां के मार्केट बंद रहे, जिससे ट्रेडिंग वॉल्यूम भी कम रहा. सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स जैसे स्टॉक्स नुकसान में रहे.
Also read : मुंबई बारिश का कहर: सड़कों पर जलजमाव, परिवहन सेवाएं बाधित
हरे निशान में सिर्फ इंडसइंड बैंक, पॉजिटिव खबरों के बावजूद बाजार पर असर नहीं
वहीं, इंडसइंड बैंक एकमात्र ऐसा शेयर रहा जो हरे निशान में रहा. भारत में शुरुआती मानसूनी बारिश और RBI द्वारा सरकार को किया गया रिकॉर्ड डिविडेंड ट्रांसफर पॉजिटिव खबरें थीं. लेकिन आज इसका असर बाजार पर नहीं दिखा. इससे पहले सोमवार, 26 मई को बाजार की मजबूत क्लोजिंग देखने को मिली थी.सेंसेक्स 455.37 अंक यानी 0.56% की बढ़त के साथ 82,176.45 पर बंद हुआ था.निफ्टी ने भी 148 अंक यानी 0.60% की मजबूती के साथ 25,001.15 पर क्लोजिंग दी थी.
Also read : उत्तराखंड: टाइगर फॉल्स में हादसा, टिहरी में कार दुर्घटना से 4 बुजुर्गों की मौत


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video