मुद्रा बाजार सहित कई बाजारों में अब देर तक कारोबार होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को विभिन्न बाजारों के लिए व्यापारिक घंटे बढ़ा दिए। आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा है कि अब डिमांड/नोटिस/टर्म मनी, कमर्शियल पेपर, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट और मनी मार्केट के कॉरपोरेट बॉन्ड सेगमेंट में बाजार के समय को बढ़ाने का फैसला किया गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले के बाद बाद कॉल/नोटिस/टर्म मनी, कॉमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स में रेपो और रुपये के इंटेरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में डेढ़ घंटे ज्यादा कारोबार होग।
कारोबार का समय बढ़ा
12 दिसंबर से लागू होने वाले नए समय के तहत, कॉल/नोटिस/टर्म मनी मार्केट शाम 5 बजे बंद होगा। कमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट का बाजार शाम 5 बजे बंद होगा, जबकि कॉर्पोरेट बॉन्ड में शाम 5 बजे कारोबार समाप्त हो जाएगा। फिलहाल कॉल/नोटिस/टर्म मनी मार्केट में सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक कारोबार होता है। गर्वनमेंट सिक्योरिटी और रेपो मार्केट में फिलहाल 9 बजे से 2:30 बजे तक काम होता है। इनके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder