अंतरराष्टीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत धड़ाम होने के बाद यह अनुमान कई दिनों से लगाया जा रहा है कि जल्द ही देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आ सकती है। वहीं WTI 70 सेंट बढ़कर 77.63 डॉलर प्रति बैरल हो गया। लेकिन वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी-नरमी के रुझान के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 96.72 रुपये और डीजल की 89.62 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपये और डीजल के लिए 94.24 रुपये देने पड़ रहे हैं।
आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
- नोएडा:
- पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.08 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:
- पेट्रोल- 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल:
- पेट्रोल- 108.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 93.90 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई:
- पेट्रोल- 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 94.27 रुपये प्रति लीटर
एक मिनट में करें पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट जानना चाहते हैं तो आप घर बैठे ऐसा कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम चेक करने का तरीका बहुत आसान है। आपको बस अपने मोबाइल से 9224992249 पर अपने शहर के कोड के साथ एक संदेश भेजना है।इसके अलावा तेल कम्पनियों के मोबाइल एप्लिकेशन से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead