अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। ट्विटर के मालिक एलन मस्क को लुई वुइटन के बॉस बर्नार्ड अर्नाल्ट ने अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अरनॉल्ट की संपत्ति 171 बिलियन डॉलर (14.12 लाख करोड़ करोड़) की तुलना में मस्क की कुल संपत्ति 164 बिलियन डॉलर (13.55 लाख करोड़) है।
मस्क छूटे पीछे
मस्क के दूसरे स्थान पर फिसलने को मंगलवार को टेस्ला के शेयरों में गिरावट से जोड़ा जा रहा है। ब्लूमबर्ग ने बताया है कि EV निर्माता टेस्ला के शेयर न्यूयॉर्क में 6.5 प्रतिशत गिरकर 156.91 डॉलर हो गए, जिससे इसका मार्केट कैप 500 बिलियन डॉलर से कम हो गया।
बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर
मस्क ने सोमवार को टेस्ला के 700 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर खो दिए और अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। फ्रांसीसी व्यवसायी, बर्नार्ड अरनॉल्ट ने मस्क को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया है।
कहां गए मस्क के अच्छे दिन
2020 से 2022 तक एलन मस्क की कुल संपत्ति भारी वृद्धि हुई। मस्क की24.6 बिलियन की शुद्ध संपत्ति 2022 में 340 बिलियन तक पहुंच गई। हालांकि, अर्थव्यवस्था में चल रहे उतार-चढ़ाव और ट्विटर डील में मस्क के उलझने के कारण उनकी नेटवर्थ 176 बिलियन डॉलर गिर गई।
गौरतलब है कि मस्क की कुल संपत्ति उनके स्टॉक और छह कंपनियों के स्वामित्व से बनी है, जिसमें टेस्ला, स्पेसएक्स, बोरिंग कंपनी, ट्विटर, न्यूरालिंक और अन्य शामिल हैं।
कौन है बर्नार्ड अरनॉल्ट?
फ्रांसीसी व्यवसायी और LVMH मोएट हेनेसी के अध्यक्ष और लुई वुइटन समूह के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार लगभग 70 कंपनियों का मालिक है, जिनमें क्रिश्चियन डायर, फेंडी, गिवेंची, मार्क जैकब्स, स्टेला मेकार्टनी, लोवे, लोरो पियाना, केंजो, सेलीन, सेपोरा, प्रिंसेस याच, टीएजी ह्यूअर, बुलगारी और टिफ़नी एंड कंपनी शामिल हैं। हाल के दिनों में उनकी नेटवर्थ में 188.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा