गुरुवार, 1 मई को अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जो साल 2018 में आई उनकी फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है. इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. वहीं, संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ भी इसी दिन रिलीज़ हुई, लेकिन पहले दिन ही दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई. इसके मुकाबले एमसीयू की फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भारत में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा कमाई की. इसके अलावा ‘केसरी 2’ ने भी अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी है. आइए जानते हैं कि इन सभी फिल्मों ने गुरुवार को कितना बिज़नेस किया.
Also Read : दफ्तरों और अफसरों के घरों में तैनात ट्रैक मेंटेनर, अब कौन देखेगा रेल पटरियों की निगरानी?
अजय देवगन की ‘रेड 2’ की धमाकेदार वापसी
अजय देवगन ने ‘रेड 2’ से दमदार वापसी की है. अभिनेता की पिछली कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं. इस साल की शुरुआत में अजय देवगन ‘आजाद’ में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. इस फिल्म से उनके भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू भी किया है. गुरुवार को ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस से 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अजय देवगन की ‘रेड 2’ का सामना करने के लिए संजय दत्त की ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में उतरी थी, लेकिन यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ में संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी जैसे कलाकार हैं.
Also Read : “90-99% कश्मीरी भारत के वफादार हैं, वो हमारे भाई हैं” – जावेद अख्तर
थंडरबोल्ट्स और केसरी 2 का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
एमसीयू की हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इसने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमा रखे हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट तो आई है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. नई फिल्मों के आने से उस पर कुछ खास असर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दिया. फिल्म ने गुरुवार को 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 74.75 करोड़ रुपये हो गई है.
Also Read : पहलगाम हमला: भारत ने रचा ‘चक्रव्यूह’, पाकिस्तान को कोई नहीं मिलेगा साथ


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief