बिनेंस (Binance), जो विश्व का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है, के संस्थापक और सीईओ चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao या CZ के रूप में जाने जाते हैं), को अमेरिकी मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी कानूनों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसके परिणामस्वरूप, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में, क्रिप्टो एक्सचेंज को लेकर चल रही जाँच को समाप्त करने के लिए हुए ऐतिहासिक $4.3 बिलियन के समझौते का हिस्सा माना जा रहा है।
Also Read: NCERT पैनल ने की सिलेबस बदलने की सिफारिश, किताबों में शामिल हो सकते हैं महाभारत और रामायण
इस समझौते को अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे बड़े कॉर्पोरेट दंडों में से एक के तौर पर देखा जा रहा है। इसके तहत चांगपेंग झाओ को व्यक्तिगत रूप से $50 मिलियन का भुगतान करना होगा। बता दें, मंगलवार (21 नवंबर) की दोपहर को चीन में पैदा हुए कनाडाई अरबपति झाओ ने सिएटल की अदालत में अपना दोष स्वीकार किया।
Also Read: Ram Nath Kovind: One Nation, One Election is for National Interest
क्या है मामला?
जैसा हमनें पहले ही बताया, यह पूरा मामला असल में बिनेंस (Binance) द्वारा अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंध कानूनों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर की जा रही जाँच में यह सामने आया है कि कंपनी हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया समेत अमेरिका द्वारा आतंकवादी समूहों के रूप में वर्गीकृत किए गए संगठनों से जुड़े लगभग 100,000 से अधिक संदिग्ध लेनदेन को रिपोर्ट करने में विफल साबित हुई।
Also Read: शंकर नेत्रालय के फाउंडर डॉ. एसएस बद्रीनाथ का 83 साल की उम्र में निधन
इतना ही नहीं बल्कि यह भी सामने आया है कि इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने कभी भी बाल यौन शोषण सामग्री बेचने वाली वेबसाइटों के साथ हुए लेनदेन की सूचना नहीं दी और यह रैंसमवेयर आय के सबसे बड़े प्राप्तकर्ताओं में से भी एक था।
Also Read: विराट कोहली ने फाइनल में तोड़ दिया कुमार संगकारा का रिकॉर्ड
Binance के नए सीईओ: Richard Teng
चांगपेंग झाओ ने खुद इस बात की जानकारी दी कि उनके इस्तीफे के बाद अब Binance के पूर्व ग्लोबल हेड, रिचर्ड टेंग (Richard Teng) को कंपनी का नया सीईओ बनाया गया है। Binance में शामिल होने से पहले, रिचर्ड अबू धाबी ग्लोबल मार्केट वित्तीय सेवा नियामक प्राधिकरण (एडीजीएम) के सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं।
Also Read: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार का लगा ऐसा सदमा, 2 लोगों ने कर ली आत्महत्या
साझा किया भविष्य का प्लान
चांगपेंग झाओ के अनुसार, फ़िलहाल वह थोड़ा ब्रेक लेंगे, क्योंकि पिछले साढ़े छह साल से वह एक भी दिन वास्तविक (फोन बंद करके) ब्रेक नहीं ले सके। साथ ही वह ब्लॉकचेन, वेब3, डीएफआई, एआई और बायोटेक क्षेत्रों से संबंधित स्टार्टअप्स में निवेश करते भी नजर आएँगे।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder