आपको याद दिला दें कि Amazon Food की शुरुआत मई 2020 में बेंगलुरु से हुई थी और मार्च 2021 तक इसे बेंगलुरु के 62 अन्य पिन कोड तक पहुंचाया गया।
ई-कॉर्मस कंपनी Amazon भारत में फुड डिलीवरी सर्विस बंद करने जा रही है। Amazon की फुड डिलीवरी सर्विस 29 दिसंबर को पूरी तरह से बंद हो जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अमेजन फुड डिलीवरी को भारत में Swiggy और Zomato जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही थी। अपनी सर्विस बंद करने के संबंध में पार्टनर रेस्तरां को अमेजन ने सूचित कर दिया है।
द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने अपनी फुड डिलीवरी सर्विस बंद करने की पुष्टि की है और सभी पार्टनर रेस्तरां को सभी भुगतानों को पूरा करने का आश्वासन दिया है, हालांकि अमेजन के पार्टनर 31 जनवरी तक अमेजन टूल का एक्सेस कर सकेंगे।
आपको याद दिला दें कि Amazon Food की शुरुआत मई 2020 में बेंगलुरु से हुई थी ।अमेजन फुड के अलावा कंपनी Amazon Academy को भी बंद करने जा रही है जो कि हाई स्कूल तक के बच्चों के लिए ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म था। अमेजन एकेडमी की शुरुआत पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान हुई थी।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder