एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर क्रू-मेंबर्स एकसाथ छुट्टी पर चले गए हैं। क्रू-मेंबर्स ने छुट्टी की वजह बीमारी बताई है। इसके चलते एयरलाइन को 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि बुधवार को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर ले लें। केबिन-क्रू की कमी के चलते आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं।
Also READ: The Bail Plea of Nirav Modi Rejected for the 5th Time
एयरलाइन ने घोषणा की – पैसेंजर्स को पूरा रिफंड मिलेगा
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार रात हमारे केबिन क्रू ने अचानक बीमार होने की सूचना दी है, जिसके कारण कुछ उड़ानों में देरी और कुछ रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए हम क्रू से बातचीत कर रहे हैं।
Also READ: भारतीयों को रूस-यूक्रेन जंग में भेजने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
एयरलाइन ने कहा कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित लोगों को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी उड़ान को फिर से शुरू कर सकेंगे। प्रवक्ता ने यात्रियों को भी बुधवार को एयरलाइन से उड़ान भरने से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। ताकि उन्हें फ्लाइट कंफर्म करने में सक्षम हो सके।
एयरलाइन बदलाव के दौर से गुजर रही है
एअर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप ने अपनी कम लागत वाली एयरलाइन ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ को नया रूप दिया। पेरेंट कंपनी एअर इंडिया और बांधनी कला से प्रेरित होकर एयरक्राफ्ट का पिछला भाग बनाया गया है। कम्पनी के ट्रांसफॉर्मेशन कार्यक्रम में यह बदलाव शामिल है। मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के नए विमान की अनवीलिंग हुई। एक्सप्रेस ऑरेंज और एक्सप्रेस टरकॉइस रंग विमान में प्रयोग किए गए हैं। विमान में आइस ब्लू और टेंजेरीन भी सेकेंडरी कलर हैं।
Also READ: अमेरिकी बोइंग विमान की अंतरिक्ष में छलांग लगाने की कोशिश में खराबी, मिशन को टाला
एअर इंडिया एक्सप्रेस के 70 से अधिक विमानों की सेवाएँ बंद
वर्तमान में एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास सत्तर से अधिक विमान हैं। हर सप्ताह एयरलाइंस 2500 से अधिक उड़ानें चलाती हैं। भारतीय एयरलाइंस अधिकांश मध्य पूर्व भारत में सेवाएं प्रदान करती है। अगले 15 महीनों में एयरलाइन 50 नए विमानों को बेड़े में शामिल करने के लिए तैयार है। इससे उसकी फ्लीट दोगुना बढ़ जाएगी। साथ ही, अगले पांच वर्षों में बेड़े में लगभग 170 नैरो-बॉडी विमानों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
Also READ: Haryana BJP government is in crisis, 3 independent MLAs withdraw support


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder