शुक्रवार सुबह मुंबई के अंधेरी में एक बैंक के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई. ये लोग अपने बैंक खातों से पैसा निकालने के लिए पहुंचे थे. हालांकि, जो लोग इस स्थिति से अनजान थे, वे हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सभी ग्राहक एक साथ बैंक पहुंच गए. दरअसल, गुरुवार को आई एक खबर के बाद न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव के ग्राहकों में हड़कंप मच गया, जिससे वे जल्द से जल्द अपने जमा पैसे निकालने के लिए शाखा की ओर दौड़ पड़े. देखते ही देखते शाखा के बाहर लंबी कतारें लग गईं.
Also Read: शेर की तरह दहाड़ लगाकर Pushpa 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देगा छावा
RBI ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाया छह महीने का प्रतिबंध
बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे. इस प्रतिबंधों के तहत, ग्राहक भी अपने खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए ग्राहकों द्वारा किसी भी राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी है, चाहे उनका किसी भी तरह का खाता हो. चिंता की बात ये है कि आरबीआई ने अगले 6 महीनों के लिए बैन लगाया है और फिलहाल इसकी समीक्षा भी की जा रही है.
Also Read : भारत-अमेरिका के बीच अहम समझौतों से बाजार गुलजार
RBI के निर्देश: लोन प्रतिबंध, निकासी पर रोक, और 5 लाख तक बीमा
कुछ खास शर्तों को ध्यान में रखकर डिपॉजिट पर लोन सेट ऑफ कर सकता है. इसके अलावा, ये बैंक अपने कर्मचारियों की सैलरी, किराये और बिजली बिल जैसी कुछ जरूरी कामों के लिए खर्च भी कर सकता है. RBI के निर्देशों के मुताबिक,14 फरवरी से बिना प्री-अप्रूवल के कोई भी लोन या एडवांस नहीं देगा. इसके अलावा, आज से न तो किसी ग्राहक का डिपॉजिट स्कीकार करेगा और न ही उनके खाते से पैसे निकालकर देगा. हालांकि, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के सभी पात्र जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन से 5 लाख रुपये तक की अपने डिपॉजिट पर जमा बीमा दावा राशि हासिल करने के हकदार होंगे.
Also Read: दिल्ली से 3 घंटे की दूरी पर हैं ये 3 खूबसूरत जगहें


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा