अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में निवेश बढ़ाने की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में तेजी आई, जिसके परिणामस्वरूप घरेलू स्टॉक मार्केट में भी सकारात्मक रुझान रहा. हालांकि, इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखा गया और इंट्रा-डे के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में भी आए. ट्रंप के ऐलान के बाद आईटी सेक्टर के शेयरों ने बाजार को मजबूती दी, जिससे निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक बढ़कर बंद हुआ. दिन के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 566.63 प्वाइंट्स यानी 0.75% बढ़कर 76,404.99 पर और निफ्टी 50 0.57% यानी 130.70 प्वाइंट्स बढ़कर 23,155.35 पर बंद हुआ. कुछ शेयरों में महत्वपूर्ण गतिविधियों के कारण तेज उतार-चढ़ाव देखा गया, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानकारी दी जा रही है.
Also Read:पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी सुरंग, चट्टान के अंदर जाकर लोग हुए हैरान
साउथ इंडियन बैंक के शेयर में इंट्रा-डे में उछाल, दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे
दिसंबर तिमाही के अच्छे परिणामों के बावजूद, साउथ इंडियन बैंक के शेयर एक दिन पहले इंट्रा-डे में 5 फीसदी से अधिक गिर गए थे। हालांकि, आज शेयरों में खरीदारी बढ़ी और इंट्रा-डे में 4.65 फीसदी की बढ़त के साथ यह 27.00 रुपये तक पहुंच गया. दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.95% बढ़कर ₹341.87 करोड़ रुपये, कुल आय 6.88% बढ़कर ₹2,817.96 करोड़ रुपये और नेट इंटेरेस्ट इनकम 6% बढ़कर ₹869.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके अलावा, एडवांसेज के मुकाबले ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.40% से घटकर 4.30% और नेट एनपीए 1.31% से सुधारकर 1.25% पर आ गया.
नतीजे आने से ठीक पहले एचडीएफसी बैंक रेड जोन में था, लेकिन इसके बाद अचानक इसने तेजी पकड़ी और ग्रीन जोन में बंद हुआ. इंट्रा-डे में यह 1.83 फीसदी बढ़कर ₹1671.85 पर पहुंच गया, जबकि पहले यह ₹1625.30 के निचले स्तर तक गिर चुका था, यानी कि निचले स्तर से इसमें 2.86 फीसदी की रिकवरी हुई. दिसंबर तिमाही के नतीजों की बात करें तो बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर ₹16,372 करोड़ से बढ़कर ₹16,735 करोड़ पर पहुंच गया.
Also Read:कैबिनेट की मंजूरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 5 साल और MSP में वृद्धि


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts