प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
लोग फिल्म के टीजर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक और कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है, वह है ‘रावण’। बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान ने रामायण के रावण का किरदार निभाया है।लोग क्यों कह रहे हैं कि ‘आदिपुरुष’ की वजह से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं? आइए जानते हैं!
बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष‘ की कहानी पौराणिक कथा ‘रामायण’ पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास, भगवान राम का किदार निभाते हुए नजर आएंगे।लोगों का कहना है कि रावण को शिव भक्त के रूप में देखा गया है जबकि सैफ का लुक मुगलों के किसी खूंखार शासक की तरह नजर आ रहा है।
यूजर बोले:
फिल्म के टीजर के एक सीन में सैफ अली खान को विशालकाय राक्षसनुमा परिंदे पर सवार दिखाया गया है।एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘रावण का वाहन पुष्पक था न कि कोई दैत्य और रावण की एक महान धार्मिक शख्सियत रही है न कि कोई राक्षस। एक अन्य यूजर ने लिखा, भारतीय फिल्म निर्माता चाहते हैं कि 50 वर्षीय अभिनेता 35 साल की महिला के बेटे की भूमिका निभाए, अलीफ लैला का वीएफएक्स 400 करोड़ की फिल्म में फिट हो, रावण पर काम करने के लिए बाबर काे मेकअप आर्टिस्ट बनाएं, देश के राष्ट्रगान को फिल्म का थीम सॉन्ग बनाएं, और फिर रोते हैं कि कोई उनकी फिल्में नहीं देखता।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief