आज हम आपको एक ऐसी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो केरल के कूडथायि गांव में 2002 से 2016 के बीच घटित छह रहस्यमय हत्याओं से पर्दा उठाती है. इस डॉक्यूमेंट्री में खुलासा होता है कि घर की ही महिला, जॉली जोसेफ ने साइनाइड देकर अपने परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी थी.
Also Read : संभलना होगा! औसत से 17 गुना तेजी से पिघली ग्रीनलैंड की बर्फ- जानिए खतरनाक क्यों
नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री: साइनाइड किलर की सच्ची कहानी से उठता पर्दा
डॉक्यूमेंट्री, जो साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई. यह डॉक्यूमेंट्री रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें परत-दर-परत दिखाया गया है कि कैसे एक महिला घर के लोगों को साइनाइड देकर मारती जाती है और जब इसका खुलासा होता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यह डॉक्यूमेंट्री क्रिस्टोफर टॉमी ने डायरेक्ट की है, इस डॉक्यूमेंट्री का डायरेक्शन, विजुअल इफेक्ट बेहतरीन है और आपको एक बार यह डॉक्यूमेंट्री जरूर देखनी चाहिए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि साइनाइड एक जहर होता है.
Also Read : ₹3000 से ऊपर के UPI लेनदेन पर लगेगा चार्ज? सरकार ने दी बड़ी सफाई
साइनाइड सीरियल किलिंग: जॉली जोसेफ ने 14 साल में रची छह हत्याओं की खौफनाक साजिश
जॉली जोसेफ केस केरल के कोझिकोड जिले के कूडथायि गांव में 2002 से 2016 के बीच हुई बैक टू बैक छह हत्या की कहानी बताता है, जिसे साइनाइड हत्याकांड के नाम से भी जाना जाता है. इस केस में 14 साल में 6 मौतें हुई और आरोप जॉली जोसेफ पर लगा, जिसने पहले सास ससुर, फिर पति और कई लोगों को साइनाइड देकर मौत के घाट उतारा. लेकिन जॉली ने इसे सुसाइड बताकर किनारा कर लिया. परिवार में मौत का सिलसिला रुका नहीं, 2014 में एक रिश्तेदार की कॉफी पीने से मौत हो गई. वहीं, साजू थॉमस की दो साल की बेटी और 2016 में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई. इसके बाद जॉली ने साजू से शादी कर ली.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal