बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने करीब ₹12 करोड़ की प्रीमियम एसयूवी रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। इसके साथ ही, उनका नाम इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी शामिल हो गया है।
उर्वशी रौतेला फिल्म ‘डाकू महाराज’ में ‘दबिड़ी दबिड़ी’ गाने के कारण सुर्खियों में थीं। हालांकि जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई तो उसके पोस्टर से एक्ट्रेस की फोटो ही गायब हो गई। जबकि उन्होंने उसकी सफलता का गुणगान चारों तरफ किया था। बताया का कि 105 करोड़ कमाने पर उनकी मां ने डायमंड रोलेक्स और पिता ने रिंग वॉच दी थी। इस बात को उन्होंने हर इंटरव्यू में इतनी बार कहा कि सबने आलोचना की थी।
Also Read:- राज्यसभा में हंगामा खरगे के बयान पर विवाद, भाजपा ने की माफी की मांग
रौतेला फोर्ब्स लिस्ट में
अपनी लग्जरी खरीदारी के अलावा, उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी जगह बनाई है। यह उनकी दिनों-दिन बढ़ती पॉप्युलैरिटी, लाखों फॉलोवर्स और बड़े ब्रांड्स के साथ उनका कोलैबोरेशन दिखाता है। वह हर एक इवेंट में परफॉर्म करती हैं। हर फैशन वीक में वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।
Also Read:- होली से पहले रेलवे ने वेटिंग टिकट नियम में किया बड़ा बदलाव, जानें नया आदेश
उर्वशी रौतेला का नाम ऋषभ पंत से जुड़ा
उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के कारण खबरों में आया था। कहा गया था कि दोनों का अफेयर है क्योंकि वह हर मैच में स्टेडियम में दिखाई देने लगी थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे खारिज किया था और फेक बताया था। सैफ अली खान पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देने के दौरान भी वह अपनी फिल्म का ही प्रचार कर रही थीं। जिस कारण भी वह आज भी आलोचनाओं का सामना करती हैं।
Also Read:- काम और जीवन संतुलन: कितने घंटे काम ठीक? बर्नआउट कर्मचारी


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
US-Iran conflict impact: Market turmoil and protests in Parliament