यह प्रसिद्ध संवाद “जहां हम खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है” 1981 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कालिया’ का है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म का बजट लगभग 2.5 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे यह उस वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार ‘कालिया’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, और उनका यह संवाद आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर है.
Also read: सीमा हैदर पर मंडराया संकट, पाकिस्तान भेजने पर यूपी पुलिस ने कही ये बात
कालिया: जहां खड़े हो जाएं, लाइन वहीं से शुरू होती है
अगर आप अब भी हमारा इशारा नहीं समझे हैं और फिल्म का नाम नहीं पता है तो चलिए हम आपको बता देते हैं. इस डायलॉग को बोलने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन थे और फिल्म का नाम कालिया है. कालिया 1981 में की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. जिसमें अमिताभ बच्चन के अलावा प्राण, अमजद खान, कादर खान, आशा पारेख, और प्रवीन बाबी नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन टीनू आनंद ने किया था.
अमिताभ बच्चन की कालिया ऐसी फिल्म है जिसके डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है. अमिताभ बच्चन ने अपने सात दशक लंबे करियर में कई ऐसी फिल्में दीं, जो हिंदी सिनेमा की पहचान हैं. वर्तमान में भी अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी. इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र फिल्म में भी नजर आ चुके हैं. अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए उनकी बचपन की यह फोटो किसी खजाने से कम नहीं. रामायण पार्ट 1 को लेकर कहा जा रहा है कि वो जटायु का किरदार निभाएंगे.


More Stories
India Successfully Test-Fires Pralay Missile Off Odisha Coast; Induction Expected Soon
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction