कानूनी विवादों और बैन की मांग के बीच घिरी ‘द केरल स्टोरी 2’ आखिरकार 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। निर्देशक Kamakshya Narayan Singh की इस फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन वीकेंड और होली की छुट्टियों का इसे अच्छा फायदा मिला, जिससे फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली।
द केरल स्टोरी 2 Day 7: कितना रहा कलेक्शन?
रिलीज से पहले विवादों में रहने के बावजूद The Kerala Story 2 ने दूसरे दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत कर ली थी और तब से लगातार अच्छी कमाई कर रही है। इसी के साथ यह फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने 75 लाख रुपये कमाए। दूसरे दिन 4.65 करोड़ और तीसरे दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे दिन फिल्म ने 2.5 करोड़, पांचवें दिन 4 करोड़ और छठे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को करीब 2.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल सात दिनों की कमाई 22.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
Also Read:सेमीफाइनल: वानखेड़े में 39 साल बाद भारत-इंग्लैंड की टक्कर
बजट का कितना हिस्सा हुआ रिकवर?
उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा स्टारर यह फिल्म करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। सात दिनों में प्रोड्यूसर Sunshine Pictures अपने निवेश का लगभग 72 प्रतिशत से ज्यादा वसूल कर चुके हैं। फिल्म को ‘हिट’ का टैग पाने के लिए अभी करीब 8 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर तेजी आ सकती है और यह जल्द ही सेफ जोन में पहुंच सकती है। बता दें कि साल 2026 में अब तक Border 2 ही बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है, जबकि Mardaani 3 और O Romeo जैसी बड़ी फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ जल्द ही सक्सेस क्लब में शामिल हो सकती है।
Also Read:ईरान युद्धपोत पर अमेरिकी हमला: क्यों विशेषज्ञ इसे भारत के लिए बढ़ता खतरा मान रहे हैं


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा