शो ‘द 50’ जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने इसका नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें सेलेब्स एक-दूसरे से भिड़ते और बहस करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो देखकर फैंस का मानना है कि यह रियलिटी शो काफी धमाकेदार होने वाला है।
अब बस दो दिन का इंतजार बाकी है और इसके बाद टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू हो जाएगा। इस शो में शोबिज की दुनिया के 50 सेलेब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं, जो रियलिटी शोज की परिभाषा बदलने के इरादे से मैदान में उतरे हैं।
50 दिन, 50 सितारे और फैन के लिए 50 लाख का अनोखा ट्विस्ट
शो में 50 दिन तक टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के 50 सितारे 50 लाख रुपये के प्राइज मनी के लिए खेलेंगे। हालांकि, इस शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि यह रकम किसी सेलेब्रिटी को नहीं, बल्कि एक फैन को दी जाएगी, जो दर्शकों को और ज्यादा जोड़ेगा।
मेकर्स सभी सेलेब्स को एक रॉयल महल में बंद करेंगे, जहां वे बिना किसी तय नियम और फॉर्मेट के गेम खेलेंगे। इस महल में सिर्फ लॉयन की हुकूमत चलेगी और वही सभी फैसले लेगा। ऐसे में शो में टकराव और ड्रामा तय माना जा रहा है।
Also Read: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 के नियम लागू रहेंगे
नए प्रोमो में दिखाया गया है कि महल में कदम रखते ही सेलेब्स ने अपना-अपना गेम खेलना शुरू कर दिया। गार्डन एरिया में टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और लड़ाई देखने को मिली। निक्की तंबोली और रिद्धिमा पंडित गुस्से में नजर आईं।
वहीं सिद्धार्थ भारद्वाज और प्रिंस नरूला के बीच धक्का-मुक्की और जबरदस्त एग्रेशन देखने को मिला। दोनों की झड़प ने फैंस को और ज्यादा एक्साइट कर दिया है और सोशल मीडिया पर इस प्रोमो की खूब चर्चा हो रही है।
‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स रिवील, फराह खान संभालेंगी शो की कमान
‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस शो में मनीषा रानी, रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैजू, रिद्धा डोगरा, अर्चना गौतम, मोनालिसा, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, करण पटेल, शिव ठाकरे, कृष्णा श्रॉफ, नेहल चुडासमा, सिद्धार्थ भारद्वाज, नीलिम गिरी समेत कई सेलेब्स नजर आएंगे। शो को फराह खान होस्ट कर रही हैं।
इसी बीच रजत दलाल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टास्क के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने शो छोड़ दिया है। हालांकि, रजत की इंस्टाग्राम स्टोरीज ने इन खबरों को गलत साबित कर दिया। चोट के बावजूद रजत ने शो में बने रहने का फैसला किया है।
Also Read : शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज सहित 30 प्रस्तावों को योगी कैबिनेट की मंज़ूरी


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश