कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत बॉलीवुड के तीन अन्य कलाकारों को ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, कपिल शर्मा के अलावा जिन कलाकारों को धमकियां मिली हैं, उनमें राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा शामिल हैं. इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजपाल यादव और सुगंधा मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि रेमो डिसूजा ने भी अपनी शिकायत दी है.
Also Read : सैफ पर हमले की सच्चाई पर सवाल, शिवसेना नेता ने बताया संदिग्ध
सूत्रों के मुताबिक सभी कलाकारों को ईमेल के जरिए ये धमकी मिली है और ईमेल के अंत में बिश्नोई नाम लिखा हुआ है. सूत्रों ने दावा किया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ईमेल पाकिस्तान से किया गया था. इस मामले में फिलहाल आगे जांच की जा रही है.
Also Read:जेडीयू ने मणिपुर अध्यक्ष को हटाया, एनडीए समर्थन वापसी
राजपाल यादव और रेमो डिसूजा को धमकी भरे ईमेल मिलने की समयावधि
राज पाल यादव को यह धमकी भरा मेल 14 दिसम्बर को आया था ,17 तारीख़ को एफआईआर दर्ज करवायी गई है. वहीं रेमो को भी एक हफ़्ते पहले ही यह धमकी भरा मेल आया था. राजपाल के मेल के स्पैम बॉक्स में यह मेल पड़ा हुआ था.
Also Read: कंपनी से निकाले जाने पर कर्मचारी का अनोखा बदला
धमकी भरे ईमेल का संदेश और चेतावनी
तीनों को जो धमकी वाला ईमेल भेजा गया है उसमें लिखा है, “हम आपकी ताजा गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और हमारा मानना है कि यह जरूरी है कि हम एक संवेदनशील मामले को आपके ध्यान में लाएं. यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है. हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस मैसेज को गंभीरता और गोपनीयता के साथ लें. ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं जो आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर सकते हैं. हम आपसे अगले 8 घंटों के भीतर त्वरित प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation