शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने की चाहत हर एक्टर की होती है लेकिन किस्मत सबका साथ नहीं देती. खैर, आज शाहरुख के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं जो उनके बारे में एक-एक चीज जानना चाहते हैं. सुपरस्टार की एक झलक पाने की उम्मीद में अक्सर उनके फैंस मुंबई में किंग खान के बंगले ‘मन्नत’ (Mannat) के बाहर इकट्ठा होते हैं. ये कहना गलत नहीं है कि मुंबई में शाहरुख खान का बंगला किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है.
नई नेम प्लेट्स ने खींचा लोगों का ध्यान
हालांकि, इस बार शाहरुख खान के कुछ फैंस जब रात में उनके बंगले पर गए तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए, क्योंकि बंगले के बाहर दो नई नेम प्लेट लगी हुई थीं. दरअसल, ‘मन्नत’ के गेट के ठीक बाहर दोनों तरफ फैंस ने हीरे जड़ी हुई नई नेम प्लेट्स देखीं. रात के अंधेरे में वो साफ आसमान में सितारों की तरह चमक रही थीं.
फैंस शेयर कर रहे हैं वीडियो और फोटो
एक के बाद एक कई फैंस ने शहरुख के घर की नेम प्लेट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. शाहरुख के फैनक्लब ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘आखिरकार हमारा इंतजार खत्म हुआ. नए गेट के साथ मन्नत में शानदार हीरे की नेम प्लेट्स हैं.’ सोशल मीडिया पर लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘अगर मैं इसे चोरी कर लूं तो लाइफ सेट हो जाएगी’. इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘क्या ये असली हीरे हैं?’


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches