साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने घर आई एक नन्ही परी की पहली झलक दिखाई. उनका यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. श्रीलीला इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चा में हैं और जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली हैं. इसी बीच वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह एक बेबी गर्ल के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने घर में आई इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है. सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है.
Also Read : स्मृति मंधाना का इतिहास रचने वाला महारिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया धमाल
श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की नन्ही परी के साथ खूबसूरत तस्वीरें, फैंस हुए दीवाने
श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर इस बच्ची के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह इस क्यूट सी बच्ची पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. श्रीलीला बच्ची के गाल पर किस कर रही हैं और एक अन्य तस्वीर में वह प्यार भरे अंदाज में बच्ची के साथ पोज कर रही हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘घर में एक और नया सदस्य जुड़ गया. हमारे दिनों में आपकी एंट्री हो गई है.’ श्रीलीला के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए प्यार लुटा रहे हैं.
Also Read : बिहार: युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल
बॉलीवुड डेब्यू से पहले श्रीलीला और कार्तिक आर्यन के अफेयर की चर्चाएं तेज
श्रीलीला की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री पिछले दिनों ‘पुष्पा 2’ के ‘किसिक’ सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में थीं. वहीं अब वह जल्दी ही हिंदी सिनेमा में भी कदम रखने को तैयार हैं. श्रीलीला अनुराग बसू की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे. जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, उनके और कार्तिक के अफेयर की भी चर्चा शुरू हो गई है. पिछले दिनों कार्तिक, श्रीलीला के फैमिली फंक्शन में भी पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स और तेज हो गईं.

More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal