Also Read : ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को हैं तैयार, जस्टिस वर्मा पर महाभियोग प्रस्ताव संभव : रिजिजू
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने विचारों को बेझिझक साझा करने के लिए जाने जाते हैं. वो अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में भी खुलकर बोलते हैं, चाहे वो तलाक हो या लव लाइफ. हाल ही में आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने बताया कि गौरी ने उनकी ज़िंदगी में शांति और संतुलन लाने में अहम भूमिका निभाई है, क्योंकि उनका खुद का स्वभाव कुछ हद तक चरमपंथी (एक्स्ट्रीम) रहा है.
Also Read : 6 महीने में मर जाओगे… 230 किलो के अदनान सामी को जब डॉक्टर ने दी थी चेतावनी
गौरी मेरी ज़िंदगी में संतुलन लाती हैं, मैं रिश्ते में उत्साह: आमिर खान
बातचीत के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि गौरी ने आपको कैसे संभाला? तो आमिर ने कहा, ‘देखिए, हर इंसान का दूसरों पर असर होता है. गौरी बहुत ही शांत और संतुलित हैं। मैं उनसे बिलकुल अलग हूं. मैं कभी-कभी 36 घंटे लगातार काम करता हूं और फिर उतने ही घंटे सोता भी हूं. मैं अक्सर अपने ख्यालों में खोया रहता हूं. मैं और गौरी दोनों एक-दूसरे से बहुत अलग हैं. लेकिन यही फर्क हमें एक-दूसरे की ओर खींचता है. जैसे कहते हैं ‘अपोजिट्स अट्रैक्ट’. गौरी मेरी जिंदगी में शांति और संतुलन लाती हैं और मैं रिश्ते में उत्साह और खुशी लेकर आता हूं.’
गौरी को सार्वजनिक करना बड़ा फैसला था, रिश्ते छुपाना सम्मान की कमी है: आमिर खान
दो शादियों से तलाक के बाद गौरी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करना कितना मुश्किल था. इस पर बात करते हुए आमिर ने कहा, ‘अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकारना मेरे लिए बहुत बड़ा कदम था. मैंने गौरी को सबके सामने मिलवाया. इसका मतलब है कि मैं उनके लिए पूरा स्टैंड लेता हूं. बहुत लोग अपने रिश्ते छुपाते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता. अगर मैं किसी का हाथ थामकर चलता हूं, तो मैं उन्हें सबके सामने सम्मान देना चाहता हूं.’ रिश्ते छुपाने के बारे में उनका मानना है, ‘अगर मैं अपने पार्टनर के बारे में लोगों से छुपाता हूं, तो मैं उनकी इज्जत नहीं करता. मेरी और उनकी इज्जत में कोई फर्क नहीं होना चाहिए. मैं कभी ऐसा कदम नहीं उठाऊंगा जिससे उनका दिल दुखे.’


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal