बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम पर चेंबूर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हमला किया गया। सौभाग्य से, वह इस समय ठीक है। मशहूर गायक सोनू निगम पर मुंबई में एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमले कि खबर सामने आई है इतना ही नहीं सोनू निगम के साथ-साथ उनके भाई पर भी जोरदार अटैक किया गया है। फिलहाल सोनू निगम को खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं, लेकिन उनके भाई को काफी चोट आई है। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। सोनू निगम ने बताया कि उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें इस हमले से सुरक्षित बचा लिया अगर बॉडीगार्ड नहीं होते तो शायद नहीं बच सकते थे।
सोनू साथ धक्का-मुक्की
जानकारी के मुताबिक मुंबई में एमएलए प्रकाश फटेरपेकर ने चेंबूर फेस्टिवल का आयोजन किया था। इस फेस्टिवल में उन्होंने सोनू को इंवाइट किया था। सिंगर परफॉर्म कर रहे थे। सोनू जब परफॉर्म कर वापस जा रहे थे, तब उनपर विधायक के बेटे ने बदतमीजी की। उसने सिंगर के बॉडीगार्ड को धक्का दिया और फिर सोनू को भी धक्का मारा। उस्ताद के बेटे रब्बानी खान स्टेज से नीचे गिर गए। उन्हें कई चोटें आई हैं। रब्बानी खान का इलाज चल रहा है।

एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक हमला जानबूझकर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, “सोनू निगम के साथ बातचीत के अनुसार, घटना जानबूझकर नहीं लगती थी, यह एक शख्स ने की थी। इसके बाद वॉलंटियर्स ने सिचुएशन को कंट्रोल किया। एफआईआर में सिर्फ एक नाम है यह सिर्फ एक मामला है जहां गायक को आरोपी ने फोटो खिंचवाने के इरादे से पकड़ा था।”


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief