सलमान खान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह से गिरा है, उसने इसे उनकी अब तक की टॉप 10 फिल्मों की सूची में जगह नहीं बनाने दी. हिंदी सिनेमा पर दशकों तक राज करने वाले खान सितारों का मुख्यधारा से बाहर होना अब स्पष्ट नजर आने लगा है. पहले आमिर खान दो बड़ी फ्लॉप फिल्में देकर साइडलाइन हो गए, और अब सलमान खान की स्थिति भी कुछ ऐसी ही दिख रही है. उनकी पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रविवार को रिलीज के बाद शुरुआती वीकेंड में 148.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘सिकंदर’ का कलेक्शन उससे काफी पीछे रह गया है.
Also Read : हिमाचल में अंग्रेजी शराब 200 रुपये तक महंगी, रेट लिस्ट अनिवार्य
फ्लॉप की ओर बढ़ रही ‘सिकंदर’, दूसरे दिन से ही रद्द होने लगे शोज
बीते रविवार को ईद से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई अभिनेता सलमान खान की रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर आदि सितारों से सजी फिल्म ‘सिकंदर’ के शोज दूसरे दिन से ही कैंसिल होने लगे थे. इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला लगातार कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म की दुनिया भर में हो रही कमाई की गिनती करके उनकी फिल्म को बढ़िया स्टार्ट लेने वाली फिल्म मान लिया जाए. लेकिन किसी हिंदी फिल्म के हिट और फ्लॉप होने का निर्णय चूंकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई से लगाया जाता है लिहाजा ‘सिकंदर’ के फ्लॉप की तरफ बढ़ रहे कदम साफ साफ देखे जा सकते हैं.
Also Read : जरूरी खबर: हेयरफॉल रोकने के लिए डाइट सुधारें, जानें कारण व इलाज
बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘सिकंदर’, चौथे दिन तक कलेक्शन में भारी गिरावट
रविवार को रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ ने पहले दिन सिर्फ 26 करोड़ रुपये की कमाई की. 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म के लिए ये ओपनिंग काफी कम रही. दूसरे दिन यानी ईद के दिन भी फिल् म की कमाई में खास इजाफा नहीं हुआ और ये बस 29 करोड़ रुपये ही सोमवार को कमा सकी. फिल्म का कलेक्शन तीसरे दिन यानी मंगलवार से ही गिरना शुरू हो गया. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 19.50 करोड़ रुपये ही कमाए और चौथे दिन ये कलेक्शन इकाई के अंकों तक आ गिरी. पचास फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ने बुधवार को सिर्फ 09.75 करोड़ रुपये की कमाए.
Also Read : Liberation Day से पहले ट्रंप का दावा, बोले ‘भारत जल्द ही टैरिफ में बड़ी कटौती करेगा’


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed