बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने 27 मई को अपना 12वां जन्मदिन मनाया. इस बार जन्मदिन का जश्न बेहद निजी रखा गया. मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के आर्ट्स कैफे में यह छोटा लेकिन खूबसूरत सेलिब्रेशन आयोजित किया गया. हालांकि मेहमान कम थे, फिर भी यह पारिवारिक समारोह शानदार और यादगार रहा. NMACC के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जश्न की झलकियां साझा की गईं, जिसमें अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली. वीडियो में परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं, लेकिन शाहरुख खान इसमें शामिल नहीं दिखे.
अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां: परिवार संग खुशियों भरी शाम
अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस इनसाइड वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘अबराम के जन्मदिन के जश्न के लिए सुहाना खान और परिवार के साथ गौरी खान का दोबारा स्वागत करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. यह शाम मिठास, मुस्कान और पारिवारिक प्यार से भरी रही.’ वीडियो में अबराम को अपनी बहन सुहाना खान के साथ मुस्कुराते हुए कार्यक्रम स्थल में एंट्री करते हुए दिखाया गया है. कुछ ही देर बाद उनकी मां गौरी खान को भी पार्टी में शामिल होते देखा गया. वीडियो में पिज्जा, मिठाइयां, अलग प्रकार की डिशेज और एक खूबसूरत चॉकलेट बर्थडे केक भी दिखाई दे रहे हैं.
अबराम के निजी बर्थडे में फैमिली कनेक्शन, शाहरुख-आर्यन नहीं दिखे
इस जश्न में गौरी की मां और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस मौके को और खास बना दिया. हालांकि वीडियो में शाहरुख खान और उनके बड़े बेटे आर्यन खान नजर नहीं आए, जिससे फैंस को थोड़ी हैरानी जरूर हुई. अबराम के जन्मदिन का यह छोटा सा समारोह भले ही निजी था, लेकिन इसमें प्यार, अपनापन और खुशियों की कोई कमी नहीं थी। शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अबराम. अबराम साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए जन्मे थे, अक्सर अपने पिता के साथ सार्वजनिक मौकों पर नजर आते हैं. खास तौर पर जब शाहरुख अपने मुंबई स्थित घर ‘मन्नत’ की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं, अबराम भी अक्सर उनके साथ दिखाई देते हैं.
Also Read : धर्मेंद्र-हेमा ने ठुकराई ‘शान’, अमिताभ-शशि चमके, ड्रीमगर्ल की जगह बिंदिया!


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal