अभिनेता शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया है। वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। हाल ही में IBC24 के स्टूडियो में आए थे शाहनवाज। टीवी सीरियल अलिफ लैला से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। मिर्जापुर वेब सीरिज में उन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया था।महज 56 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई। उन्होंने ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में ‘गुड्डू भैया’ (अली फजल) के ससुर का दमदार किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि वो किसी फंक्शन में थे और वहीं पर उनके सीने में तेज दर्द उठा और वो बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
जिस समय Shahnawaz Pradhan को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल लेकर जाया गया, उसी समय वहां पर टीवी एक्ट्रेस सुरभि तिवारी भी मौजूद थीं। वो अपने भाई के इलाज के लिए वहां पर थीं। उन्होंने नवभारत टाइम्स से बताया, ‘मेरा भाई कल शिवरात्रि के लिए कुछ सामान खरीदने गया था। उसका फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए जल्दी आओ। मैं और मम्मी तुरंत हॉस्पिटल (कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी) पहुंचे। वहां पर मेरे भाई के शोल्डर का एक्सरे होना था। उसमें टाइम लग रहा था। इतने में मैंने देखा कि स्ट्रेचर पर शाहनवाज प्रधान जी को लाया गया। उसमें से मेरे एक या दो ही जानकार लोग थे। उन्हें तुरंत अंदर लेकर गए। मेरे भाई और शाहनवाज जी का बेड एकदम अपोजिट था। बीच में थोड़ा-सा ही पार्टिशन था, इसलिए मैं सारी बात सुन पा रही थी।’

शाहनवाज के निधन की खबर सुनकर फिल्म जगत में शोक की लहर है। फेमस एक्टर राजेश तैलंग, जोकि खुद ‘मिर्जापुर’ में अहम किरदार निभा चुके हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा, ‘शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप। मिर्जापुर के दौरान कितना सुंदर वक्त गुजरा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा।’


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा