अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का बुधवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा।
दीनदयाल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
सतीश कौशिक की पार्थिव शरीर फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। अब वहां से निकालकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल ले जाया जाएगा. जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा।
हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था जन्म
भारतीय सिनेमा में सतीश कौशिक एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक के रुप में जाने जाते थे। बॉलीवुड में अपना पहला ब्रेक पाने से पहले वह थिएटर में अभिनय करते थे। उनका जन्म हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में 13 अप्रैल 1965 को हुआ था। सतीश कौशिक की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के करोलबाग से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया। फिर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। यहां से साल 1978 में निकलने के बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीयूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया।
कई सुपरहिट फिल्मों का रहे हिस्सा
सतीश कौशिक ने एक्टिंग में साल 1983 में फिल्म जाने भी दो यारों से शुरुआत की थी। इसके अलावा वो ‘मिस्टर इंडिया’ और साजन चले ससुराल, आंटी नंबर वन जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। एक्टिंग के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी कई हिट फिल्में दीं जिनमें सलमान खान की तेरे नाम, क्योंकि, हम आपके दिल में रहते हैं शामिल हैं।
टीवी में भी किया था काम
कौशिक ने फिलिप्स टॉप टेन नाम के एक टीवी काउंटडाउन शो की एंकरिंग की है, उन्होंने कॉन्टिलो प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित सब टीवी के द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा में नवाब जंग बहादुर की मुख्य भूमिका निभाई। सतीश कौशिक स्टार प्लस के सुमित संभाल लेगा में भी नजर आए थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation