सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को कुछ हफ्ते पहले एक धमकी भरा लेटर मिला था, जिसके बाद से मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई। सलमान भी अपनी और पिता की सुरक्षा को लेकर एकदम चौकन्ने हो गए हैं। लेटर में सलमान और पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सलमान खान की सिक्यॉरिटी और बढ़ा दी गई। सलमान जहां अब बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते हैं, वहीं उन्हें मुंबई पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस भी इशू कर दिया है। यानी अब सलमान खान अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकते हैं।
सलमान और सलीम खान को मिला था धमकी भरा लेटर
बता दें कि पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala के मर्डर में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने Salman Khan को जान से मारने की धमकी थी। पुलिस को पूछताछ में बिश्नोई ने कबूल भी किया था कि उसने दो साल पहले सलमान खान के घर की रेकी भी करवाई भी और हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली थी। वहीं कुछ हफ्ते पहले सलमान और सलीम खान के नाम एक धमकी भरा लेटर मिला था। इसमें लिखा था कि तुम्हारा भी वही हाल होगा, जैसा सिद्धू मूसेवाला का किया था।
सलमान के पास अब बुलेटप्रूफ गाड़ी और हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स
मुंबई पुलिस ने धमकी भरे लेटर को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं सलमान खान ने भी अपनी सिक्यॉरिटी और बढ़ा दी। कुछ दिन पहले सलमान खान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। साथ ही हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था। सलमान की टीम की तरफ से कमिश्नर ऑफिस से कैंसेस कलेक्ट कर लिया गया है। सलमान ने अपनी गाड़ी भी अपग्रेड करके बुलेटप्रूफ कर ली। सलमान अब वाइट कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में चलते हैं और उनके साथ हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी रहते हैं।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead