मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार धमकी मुंबई के वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए एक संदेश के जरिए दी गई. धमकी देने वाले ने सलमान के घर में घुसकर उन्हें मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की बात कही है. इस घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि यह संदेश कहां से और किस तरह भेजा गया.
Also Read : बाबा साहेब को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने क्या कहा?
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, सलमान बोले – ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही जियूंगा’
बीते साल 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने पांच राउंड फायरिंग की थी. इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी थी. एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी थी. फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे. घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था. पुलिस के मुताबिक यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था.
Also Read : अमेरिका-चीन तनाव से सोना चमका, ₹1,700 बढ़ीं कीमतें
गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी, धमकियों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) को भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी. अपने घर के बाहर हुए हमले पर सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान पहली बार चुप्पी तोड़ी थी. लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर उन्होंने कहा था कि सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद उन्हें आना-जाना कम करना पड़ा है. सलमान खान ने कहा कि सुरक्षा की वजह से रोज के काम में दिक्कत आती है. उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा को लेकर मैं कुछ नहीं कर सकता. शूट के वक्त मैं गैलेक्सी से शूट के लिए जाता और शूट से गैलेक्सी की तरफ आता.’
Also Read : हार्दिक पांड्या के बल्ले पर शक, अंपायर ने की जांच


More Stories
Magnitude 7 Earthquake Hits Tibet: 18 Dead, Over 300 Houses Collapse
Gujarat Man Googled Suicide Laws Before Allegedly Killing Pregnant Wife
लहंगे में 18 KM पैदल चली दुल्हन, 4 घंटे में पहुंची ससुराल; CM धामी से बोली- सड़क बनवा दो