गणेश चतुर्थी 2026 का त्योहार देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई में भी इस पर्व की रौनक हर तरफ देखने को मिल रही है। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने परिवार के साथ बप्पा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने घर में भगवान गणेश को चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया और पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना और आरती की। इस खास मौके की तस्वीरें उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Also Read : नदी में जलकुंभी के बीच फंसे पप्पू यादव, घंटों नाव पर बिताया समय; VIDEO सामने आया
सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग किया बप्पा का भव्य स्वागत
सारा तेंदुलकर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में बप्पा बेहद खूबसूरत चांदी के सिंहासन पर विराजमान नजर आए। तेंदुलकर परिवार ने गणेश चतुर्थी के लिए घर को भी बेहद खूबसूरती से सजाया था। सारा ने बप्पा के प्रिय मोदक से सजी थाली की झलक भी दिखाई। एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती करते नजर आए। तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स के जरिए परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर तेंदुलकर परिवार के पारंपरिक लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सारा तेंदुलकर ने इस मौके पर सुर्ख गुलाबी रंग का खूबसूरत सूट पहना, जिसमें वह बेहद आकर्षक नजर आईं। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने खूबसूरत हरे रंग की साड़ी पहनकर अपना ट्रेडिशनल लुक पूरा किया। सानिया का एलिगेंट अंदाज भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। परिवार के सदस्यों ने मिलकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा का स्वागत किया।
ट्रेडिशनल लुक में सारा और सानिया ने खींचा ध्यान
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में भी शामिल हुए। वह पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और बहू सानिया के साथ एंटीलिया पहुंचे और बप्पा के दर्शन किए। अंबानी परिवार हर साल मुंबई में भव्य तरीके से गणेश उत्सव का आयोजन करता है, जिसमें बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं। सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार की मौजूदगी ने भी इस समारोह की रौनक बढ़ा दी।
अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में नीता अंबानी का पारंपरिक लुक भी आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने ऑरेंज और मैजेंटा रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसके साथ उनका जड़ाऊ हार उनके लुक को और खास बना रहा था। गणेश चतुर्थी के दौरान सेलिब्रिटीज के पारंपरिक अंदाज और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इसी बीच सचिन तेंदुलकर के घर गणपति पूजा की तस्वीरों और वीडियो ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Also Read : नदी में जलकुंभी के बीच फंसे पप्पू यादव, घंटों नाव पर बिताया समय; VIDEO सामने आया


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway