रुबीना दिलैक के पति एक्टर अभिनव शुक्ला को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. एक यूजर ने दावा किया है कि वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ा है और यह धमकी रुबीना दिलैक और आसिम रियाज से जुड़े मामले के चलते दी गई है. इस पूरे मामले पर रुबीना दिलैक ने प्रतिक्रिया दी है और ऐसी धमकियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिनमें आसिम के फैंस द्वारा उन्हें और उनके पति को दी जा रही धमकियों और ट्रोलिंग को दिखाया गया है. रुबीना ने कहा कि उनके पति अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी गई है और उन्होंने आसिम के फैंस को सख्त चेतावनी भी दी है.
Also read: प्रेमी से होने वाले पति को पिटवाया, लड़की की साजिश से गई जान
रुबीना दिलैक ने दी धमकी देने वालों को चेतावनी, कहा- मेरी चुप्पी कमजोरी नहीं
कथित तौर पर आसिम रियाज के फैन द्वारा दी गई धमकी पर रुबीना दिलैक ने लिखा, मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं है. मेरे सब्र की परिक्षा मत लो. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. इसके अलावा अभिनव शुक्ला ने भी इसी स्क्रीनशॉट को शेयर किया और लिखा, यह सब सिर्फ शो में एक बहस के लिए.
Also read: झारखंड में कोबरा कमांडो और पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी समेत आठ ढेर
इससे पहले एक क्रिप्टिक नोट में, बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने उन रिपोर्टों को खारिज किया कि उन्हें “बाहर निकाल दिया गया था”. इसके बजाय उन्होंने दावा किया कि उन्होंने स्क्रिप्ट का कंट्रोल अपने हाथ में लिया. एक्टर ने लिखा, “पेड मीडिया में रीढ़ नहीं है, सिर्फ़ रेट कार्ड है. वे वही छापते हैं, जो उन्हें बताया जाता है, मैं जब तय करता हूं तब चलता हूं. ‘बाहर निकाल दिया गया’ चिल्लाते रहो, मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल को पलट दिया. अगली हेडलाइन? इसे गिनें.”


More Stories
India’s Festive Economy: Diwali Shopping Drives Markets, Trade and Growth
Indian Seafarer Killed in Aerial Strike on Cargo Ship Off Oman; MEA Responds
तिरुवनंतपुरम में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय लड़के की हत्या, बोरे में मिला शव; गर्लफ्रेंड समेत 3 हिरासत में