शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने 2013 में फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था. यह फिल्म बड़ी हिट रही और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब सराहा. इसके कुछ साल बाद, 2015 में दोनों ने मिलकर ‘दिलवाले’ बनाई, लेकिन यह फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ औसत प्रदर्शन कर सकी. हाल ही में एक इंटरव्यू में जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि एक बड़ी हिट और फिर एक कम सफल फिल्म के बाद क्या उनके और शाहरुख खान के रिश्ते में कोई दूरी आई है, तो उन्होंने साफ तौर पर इससे इनकार किया. रोहित ने कहा कि आज भी उनके और शाहरुख के बीच गहरा सम्मान कायम है.
Also read: ‘महाभारत’ पर आमिर खान की बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
शाहरुख और रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ भले रही औसत, लेकिन रिश्तों में नहीं आई कोई दूरी
उन्होंने यह भी बताया कि ‘दिलवाले’ के बाद दोनों ने अपनी-अपनी प्रोडक्शन कंपनियों पर फोकस करना शुरू कर दिया. उनका कहना था कि अब वे चाहते थे कि जो भी फिल्म बनाएं, उसमें अगर नुकसान हो तो वह खुद का हो. रोहित ने यह भी बताया कि ‘दिलवाले’ विदेशों में काफी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही थी. बता दें कि दिलवाले एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म थी, जिसमें शाहरुख के साथ काजोल, कृति सेनन और वरुण धवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का बजट लगभग 165 करोड़ रुपये था, लेकिन यह भारत में केवल 139.97 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 372 करोड़ रुपये रहा.
इस बीच शाहरुख खान अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘किंग’ को लेकर व्यस्त हैं. यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है और संभवतः 2026 में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी, जो इस प्रोजेक्ट से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं.
Also read: यूपी: बेटे के सामने मां से दरिंदगी, तमंचे पर हैवानियत


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा