रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने अलीबाग स्थित नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की। कपल ने अपने नए घर की पूजा की और इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की। उनका यह घर मुंबई से करीब 90 किमी दूर समुद्र तट से लगा हुआ है। इस प्रॉपर्टी को रणवीर-दीपिका ने पिछले साल यानी 2021 खरीदा था।
खबरों की मानें तो, रणवीर-दीपिका ने इस प्रॉपर्टी के लिए 22 करोड़ रुपए चुकाए थे। इसके अलावा दोनों ने प्रॉपर्टी की स्टांप ड्यूटी के तौर पर 1.32 करोड़ रुपए दिए थे। यह प्रॉपर्टी अलीबाग के समीप मपगांव में है जो कि 9,000 स्क्वायर मीटर में फैली है। दीपिका और रणबीर ने इस प्रॉपर्टी को अपनी फर्म आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केए एंटरप्राइज एलएलपी के अंतर्गत खरीदा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले इसी जुलाई 2021 में दीपिका ने बेंगलुरु में एक एक्सपेंसिव सर्विस अपार्टमेंट खरीदा था। यह प्रॉपर्टी अभी उनके होम-टाउन में अंडर कंस्ट्रक्शन है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।


More Stories
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
टाइगर श्रॉफ केस: वारदात से पहले शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस, हुआ था मिसफायर।