10 अगस्त से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं। होटल में वर्कआउट करते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उनका परिवार और चाहने वाले उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। एक सप्ताह पहले राजू श्रीवास्तव को होश आया था और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा लिया गया था लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को तेज बुखार आने के बाद दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कॉमेडियन के पीआरओ गरवित नारंग के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव होश में हैं और वह पहले से ज्यादा अपने बॉडी मूवमेंट कर रहे हैं लेकिन तेज बुखार के कारण डॉक्टर्स ने उनको फिर से वेंटिलेटर पर रखा है। डॉक्टर्स ने बताया था कि राजू श्रीवास्तव के दिमाग की तीन नस में से एक नस ब्लॉक है। वहीं राजू श्रीवास्तव के हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 पर्सेंट ब्लॉकेज की बात सामने आई थी।

More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief