इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं. हाल ही में अलग-अलग शैलियों की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं. 30 मई को जैकी चैन की एक्शन से भरपूर फिल्म कराटे किड लीजेंड्स रिलीज़ हुई, आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है. एक ओर दिग्गज अभिनेता जैकी चैन की यह फिल्म दर्शकों को अपने दमदार एक्शन से आकर्षित कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं अब तक इन फिल्मों का कलेक्शन कितना हुआ है.
‘कराटे किड लीजेंड्स’ ने 4 दिन में कमाए 7.23 करोड़, ‘भूल चूक माफ’ बनी दर्शकों की पसंद
हॉलीवुड एक्शन-ड्रामा ‘कराटे किड लीजेंड्स’ को भारत में रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं. हालांकि फिल्म की ओपनिंग बहुत खास नहीं रही, फिर भी वीकएंड में इसे थोड़ी राहत जरूर मिली. पहले दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी, जो औसत मानी जा रही है. चौथे दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने महज 89 लाख रुपये का कारोबार किया. इस गिरावट के बाद अब तक ‘कराटे किड लीजेंड्स’ का कुल कलेक्शन 7.23 करोड़ रुपये हो चुका है. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी टाइम लूप फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध: ऑपरेशन ‘स्पाइडर वेब’ में यूक्रेनी ड्रोन्स का कहर
‘कराटे किड लीजेंड्स’ ने 11 दिनों में कमाए 61.25 करोड़, जानें दिनवार कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अच्छी शुरुआत की थी. दूसरे दिन को ये आंकड़ा 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंचा और तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 4.5 करोड़ रुपये रह गई. इसके बाद मंगलवार को 4.75 करोड़, बुधवार को 3.5 करोड़ और गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इस तरह फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया. दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़, शनिवार को 5.25 करोड़ और रविवार को 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की. अब, फिल्म ने दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन 2.3 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है.


More Stories
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री
IAF Fighter Jet Crash in Karbi Anglong Kills Two Pilots
Nitish Kumar’s Rajya Sabha Decision Triggers Unease In JD(U), Leaders Seek Review